बूथ चलो अभियान : मंत्री शिव कुमार डहरिया का स्वागत दाऊराम सागर ने किया!

सरायपाली//प्रखर मीडिया

विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के प्रभारी नियुक्त :

बूथ चलो अभियान के तहत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजनाओ को जनता तक पहुंचाने श्री शिवकुमार डहरिया नगरी प्रशासन विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सरायपाली पहुंचे थे। भारी संख्या में अनेकों समाज जन, पार्टी कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, वकील, पत्रकार सहित अनेक लोग गीता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए गए वायदे/ योजना के अनुसार जो बात कहीं गई थी सभी वादों को पूरा करने का मंत्री डहरिया ने जानकारी दी। आगे कहा की पार्टी ने 36 में से 35 वादे कांग्रेस की राज्य सरकार ने पूरा किया है।

यह जानकारी सभी जन समुदाय के बीच में दिए साथ ही उनके साथ उपस्थित दाऊराम सागर रिटायर एसआई मौजूद रहे व मंत्री जी का स्वागत किया।आपको बता दे की दाऊराम सागर एक रिटायर्ड एसआई (पुलिस) रह चुके है। उनका पुश्तैनी निवास परिवार महल पारा सरायपाली में ही रहता है। रिटायरमेंट के बाद वर्तमान में वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सेवा कर रहे हैं।

श्री सागर इस कार्यक्रम में शामिल होकर मंत्री डेहरिया से सौजन्य मुलाकात किए। छोटे-बड़े सभी पार्टी के सदस्यों कार्यकर्ताओ संगठन के लोगों से मिलकर सौजन्य भेंट किए। ज्ञात हो की दाऊरामसागर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय मतदाता जागृति मंच के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। आगे श्री सागर जी ने कहा कि मैं निस्वार्थ भाव से कांग्रेस पार्टी में रहकर तन मन धन से सहयोग करता रहूंगा।